ओडिशा में ट्रेन हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के संबलपुर जिले में सरला के पास एक गाय से टकराने के बाद एक यात्री मेमू ट्रेन पटरी से उतर गई है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि हादसे में ट्रेन के डिब्बे पलटे हैं या नहीं या कोई नुकसान हुआ है या नहीं।
Passenger train derailed reportedly after hitting a cow near Sarala in Odisha’s Sambalpur district
बुधवार को ओडिशा के संबलपुर में मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई है. इस बात की जानकारी PTI ने दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी सहित लोग इकट्ठा हो गए हैं. रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सारा के पास ट्रेन के गाय को टक्कर मारने के कारण हुआ है.
इस घटना के बारे में संबलपुर के डीआरएम विनीत कुमार ने कहा, झारसुगुड़ा से संबलपुर चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई. उन्होंने कहा कि, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक भैंस ट्रैक पर आ गई थी जो कि कोच के नीचे फंस गई. ऐसे में ऊपर से जब ट्रेन गुजरी तो एक कोच की ट्रोली डिरेल हुई है. इसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है. सभी लोग सुरक्षित हैं.




