Cyber Attack | हैकर्स ने गुरुवार सुबह मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक किया है। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट ट्विटर हैंडल हैकिंग से जुड़ें मामले की जांच में जुट गए हैं।
Jal Shakti ministry’s Twitter handle briefly hacked, probe launched
एक और साइबर अटैक (Cyber Attack) की खबर है। दिल्ली AIIMS के सर्वर के बाद अब केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक होने की खबर है। हैकर्स ने गुरुवार सुबह मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक किया है। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट ट्विटर हैंडल हैकिंग से जुड़ें मामले की जांच में जुट गए हैं।

इससे पहले दिल्ली एम्स के सर्वर पर भी साइबर अटैक किया गया था। जिसके बाद हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था और सर्वर ठप होने के कारण मरीजों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक सभी काम मैनुअल किए गए थे।
मंत्रालय के हैंडल से किए गए मूल ट्वीट में कई अज्ञात अकाउंट को भी टैग किया गया था और बाद के ट्वीट्स में भी इसी पैटर्न का पालन किया गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद अकाउंट को बहाल कर दिया गया और संदिग्ध ट्वीट्स को हटा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां और साइबर विशेषज्ञ अब इस घटना की जांच कर रहे हैं।