राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

MediaIndiaLive

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई व बेरोजगारी के मु्द्दे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा हैं| साथ ही आरोप लगाया कि इन विषयों पर सवाल करने के कारण मोदी ने 57 सांसदों को गिरफ्तार और 23 सांसदों को निलंबित करवा दिया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा , ‘‘सिलेंडर 1053 रुपये का क्यों? दही-अनाज पर जीएसटी क्यों? सरसों का तेल 200 रुपये क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 सांसदों को गिरफ़्तार और 23 सांसदों को निलंबित किया।’’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह सदन से एक सप्ताह के लिए निलंबित

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने के आरोप में इस सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस बात की जानकारी दी है। उपसभापति हरिवंश ने बताया कि मंगलवार को […]

You May Like

error: Content is protected !!