देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से शनिवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा के राज्यपाल चारधाम यात्रा दर्शन के लिए देवभूमि पहुंचे हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उनसे भेंट कर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की, साथ ही उन्हें राजभवन स्थित बोनसाई गार्डन का भी भ्रमण कराया। इस दौरान राज्यपाल की उनसे राजभवन हरियाणा एवं हरियाणा राज्य में शासन एवं प्रशासन की बैस्ट प्रैक्टिसिस के बारे में भी चर्चा की।


https://whyride.info/ – whyride
whyride