असम में कुदरत का कहर, बाढ़ से 24 घंटे में 10 और मौतें, 41 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 6.55 लाख लोग प्रभावित

MediaIndiaLive

Assam floods claim 10 lives in a day, toll rises to 41; over 6.55 lakh affected, India

Assam floods claim 10 lives in a day, toll rises to 41; over 6.55 lakh affected, India
Assam floods claim 10 lives in a day, toll rises to 41; over 6.55 lakh affected, India

असम में बाढ़ से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। 11 जिलों के 6.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 3.13 लाख लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Assam floods claim 10 lives in a day, toll rises to 41; over 6.55 lakh affected, India

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चार बच्चों समेत 10 लोगों की बाढ़ से मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। वहीं, तीन पुरुष और तीन महिलाओं समेत 6 लोग अब भी लापता हैं। मौजूदा बाढ़ के कहर से राज्य के 11 जिलों में 6.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

11 जिलों में बाढ़ का कहर, शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित

ASDMA की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसागर और जोरहाट जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि चराइदेव में दो और धीमाजी और कार्बी आंगलोंग में एक-एक व्यक्ति की जान गई। बाढ़ से प्रभावित जिलों में कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, चराइदेव, कामरूप, शिवसागर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, धीमाजी, होजाई और कामरूप (मेट्रो) शामिल हैं।

सबसे अधिक 3,92,195 लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चराइदेव में 1,10,755, जोरहाट में 97,690, गोलाघाट में 25,591 और डिब्रूगढ़ में 13,390 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य के 40 राजस्व सर्किलों के 939 गांव अब भी जलमग्न हैं।

ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर कई स्थानों पर लगातार बढ़ रहा है। नंगलामुराघाट में दिसांग नदी का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर बह रहा है। वहीं, खोवांग के चेनीमारी में बुर्हीडीहिंग नदी, शिवसागर में दिखौ नदी, नुमालीगढ़ में धनसिरी (दक्षिण) नदी और श्रीभूमि (FFS) में कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

3.13 लाख लोग राहत शिविरों में, बचाव अभियान जारी

जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 487 राहत शिविरों और राहत वितरण केंद्रों में 3.13 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों ने शरण ली है। ASDMA के अनुसार, बाढ़ से 1,38,965 पशु भी प्रभावित हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना, NDRF, SDRF, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (F&ES), पुलिस, सिविल डिफेंस एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवक, भारतीय वायुसेना और DDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। बुधवार को इन टीमों ने 8,409 लोगों को सुरक्षित बचाया।

सड़कें और तटबंध भी क्षतिग्रस्त

बाढ़ का असर सिर्फ आबादी तक सीमित नहीं है। बुधवार को आई बाढ़ से 53 सड़कें, 6 तटबंध और अन्य सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश के बीच राज्य में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर ददलानी के बाद सलमान खान बोले- छात्रों की भावनाएं समझे सरकार, शिक्षा व्यवस्था हो पारदर्शी

Salman Khan support students protest: ‘Heart goes out to students who were hurt’
Salman Khan support students protest: ‘Heart goes out to students who were hurt’

You May Like

error: Content is protected !!