असम: जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) का प्लेन AN-32 लैंडिंग के बाद हुआ क्रैश, दो हिस्सों में बंटा

sagar parvez

Assam | An Indian Air Force (IAF) AN-32 aircraft crashes while landing at Jorhat airbase, India

Assam | An Indian Air Force (IAF) AN-32 aircraft crashes while landing at Jorhat airbase, India
Assam | An Indian Air Force (IAF) AN-32 aircraft crashes while landing at Jorhat airbase, India

भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई।

Assam | An Indian Air Force (IAF) AN-32 aircraft crashes while landing at Jorhat airbase, India

भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 विमान शनिवार को Assam के Jorhat Airbase पर हादसे का शिकार हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एयरबेस के भीतर सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका था, जिसके बाद उसमें आग लग गई. घटना के बाद एयरबेस के भीतर तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. Indian Air Force ने भी घटना की पुष्टि की है. हालांकि अब तक हताहतों, नुकसान की सीमा या हादसे के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

लैंडिंग के बाद लगी आग

प्रारंभिक जांच के अनुसार AN-32 विमान ने पहले लैंडिंग की थी. इसके बाद विमान में आग लग गई, जिसके चलते एयरबेस के भीतर तुरंत आपातकालीन कार्रवाई शुरू की गई.

IAF ने जारी किया बयान

घटना के बाद Indian Air Force ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. IAF ने कहा, ‘Jorhat- Today an AN-32 of IAF met with an accident. Further update will be provided once more details are available.’

मौके पर पहुंचीं आपातकालीन टीमें

एयरबेस पर तैनात फायर ब्रिगेड और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की.

हताहतों और नुकसान की जानकारी नहीं

अधिकारियों ने अभी तक किसी भी हताहत की जानकारी साझा नहीं की है. विमान को हुए नुकसान की सीमा और हादसे के कारणों के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!