गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 घायल

sagar parvez

6 killed, 20 injured as bus rams parked truck on Vadodara highway, India

6 killed, 20 injured as bus rams parked truck on Vadodara highway, India
6 killed, 20 injured as bus rams parked truck on Vadodara highway, India

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री राजस्थान के थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद वडोदरा ग्रामीण के जरोद थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

6 killed, 20 injured as bus rams parked truck on Vadodara highway, India

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक निजी बस के राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा वडोदरा-हालोल राजमार्ग पर कोटांबी गांव के पास तड़के करीब चार बजे हुआ। वडोदरा के जिला पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही लग्जरी बस, ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक टायर में हवा के दबाव की जांच रहा था तभी तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री राजस्थान के थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद वडोदरा ग्रामीण के जरोद थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस को हुए भारी नुकसान को देखते हुए बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों को भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत में टेलीग्राम बैन के लिए रिलायंस और व्हाट्सऐप जिम्मेदार, कर रहे हाइजैकिंग', NEET-UG री-एग्जाम तक रोक पर ऐप के सीईओ का बड़ा दावा

'Reliance, WhatsApp Behind Efforts To Ban Telegram In India': CEO Pavel Durov
'Reliance, WhatsApp Behind Efforts To Ban Telegram In India': CEO Pavel Durov

You May Like

error: Content is protected !!