लखनऊ में अग्निकांड, 15 मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध कोचिंग की इमारत गिराने का आदेश लिया गया था वापस

MediaIndiaLive

Uttar Pradesh | 3 arrested, 4 UP govt officials suspended after Lucknow building fire kills 15, India

Uttar Pradesh | 3 arrested, 4 UP govt officials suspended after Lucknow building fire kills 15, India
Uttar Pradesh | 3 arrested, 4 UP govt officials suspended after Lucknow building fire kills 15, India

निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (एई) और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हैं।

Uttar Pradesh | 3 arrested, 4 UP govt officials suspended after Lucknow building fire kills 15, India

राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (एई) और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई आगजनी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में अपराध संख्या 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 105, 125, 3(5) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा छह नामजद अभियुक्तों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय (43 वर्ष), निवासी एमएम-232, सेक्टर-डी, अलीगंज, शिव मंदिर के पास; वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62 वर्ष), निवासी 536/265 ए, मड़ियांव, बड़ा दुर्गा मंदिर के पास, सीतापुर रोड, लखनऊ और तुषॉक कृष्णा जायसवाल (31 वर्ष), निवासी 441 आरएन/69/3, नीलकंठ हॉस्पिटल लेन, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

वहीं, हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलीगंज स्थित जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक ने अपने निजी आवास पर ताला लगा दिया और वहां से चला गया। घर के बाहर तैनात गार्ड ने बताया कि सोमवार सुबह से ही घर बंद है और परिवार के लोग बाहर चले गए हैं। गार्ड ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से वहां काम कर रहा है और उसे केवल घर की रखवाली के लिए कहा गया था।

गार्ड के मुताबिक, जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे आग लगने की घटना की जानकारी मिली। उसने बताया कि इस घर में बीपी शुक्ला और उनका परिवार रहता है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंध्र प्रदेश: अनकापल्ली फार्मा सिटी में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत, कई झुलसे

AP | 2 killed as massive fire erupts at Parawada pharma fire in in Anakapalli, India
AP | 2 killed as massive fire erupts at Parawada pharma fire in in Anakapalli, India

You May Like

error: Content is protected !!