पंजाब के पटियाला यूनिवर्सिटी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक छात्र की मौत

MediaIndiaLive 2

20-year-old student killed in deadly clashes between two groups in Patiala’s Punjabi University

20-year-old student killed in deadly clashes between two groups in Patiala's Punjabi University
20-year-old student killed in deadly clashes between two groups in Patiala’s Punjabi University

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में एक 20 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना में 3-4 युवक घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

20-year-old student killed in deadly clashes between two groups in Patiala’s Punjabi University

पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां की पंजाबी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में एक 20 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि इस मारपीट में 3-4 युवक घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. इस घटना में जिस छात्र की मौत हुई है उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. वह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में घटना सुबह के समय सामने आई जब अचानक दो गुट आपस में झगड़ पड़े. झगड़े की शुरुआत 2 युवकों के बीच हुई. मामला इतना बढ़ गया कि 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में 3- 4 युवक घायल बताए जा रहे हैं. मृतक का नाम नवजोत सिंह पुत्र गंजुर सिंह निवासी संगतपुरा गांव पटियाला बताया जा रहा है. मृतक युवक नवजोत सिंह पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की विभिन्न पहलुओं से गंभीरता से जांच की जा रही है. यह घटना किस बात को लेकर हुई और इसमें कौन कौन शामिल रहे इसको लेकर जांच की जा रही है. हम इस मामले का जल्द खुलासा करेंगे. दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है.

2 thoughts on “पंजाब के पटियाला यूनिवर्सिटी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक छात्र की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुर्की में तबाही, फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें जमींदोज

Magnitude 5.6 Earthquake Hits Turkey Again; More Buildings Collapse
Magnitude 5.6 Earthquake Hits Turkey Again; More Buildings Collapse
error: Content is protected !!