हरिद्वार: बैरिकेडिंग तोड़ने पर रोका तो मेजर की पत्नी ने एएसआई को जड़ा थप्पड़, केस दर्ज

MediaIndiaLive

Haridwar | Major’s wife slaps ASI after being stopped for breaking through a barricade; case registered

सिंहद्वार पर बैरागी कैंप की ओर जा रही कार को रोकने पर उसमें सवार दंपती पुलिसकर्मी से भिड़ गए।

Haridwar | Major’s wife slaps ASI after being stopped for breaking through a barricade; case registered

हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। सिंहद्वार पर बैरागी कैंप की ओर जा रही कार को रोकने पर उसमें सवार दंपती पुलिसकर्मी से भिड़ गए।

आरोप है कि महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया, जबकि उसके पति ने खुद को सेना में मेजर बताते हुए उन्हें धमकाया। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई नवनीत त्यागी की शिकायत के अनुसार, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर उनकी ड्यूटी सिंहद्वार पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी।

सुबह करीब दस बजे दिल्ली की ओर से हरियाणा नंबर की एक कार वहां पहुंची। चालक बैरागी कैंप की तरफ जाना चाहता था। यातायात व्यवस्था के तहत उसे दूसरे मार्ग से जाने के लिए कहा गया। आरोप है कि इस पर चालक ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया और पुलिसकर्मी के रोकने पर बहस शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया कि कार में सवार महिला भी विवाद में शामिल हो गई। दोनों ने एएसआई के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। इसी दौरान महिला ने उनके गाल पर थप्पड़ मार दिया।

वहीं, चालक ने अपना नाम रुद्र बताते हुए खुद को मेजर बताया और एएसआई को परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि दंपती ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। एएसआई ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। कनखल के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला के पति ने खुद को मेजर बताया था।

Follow Us on… 𝕏 Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली: प्रीत विहार में 22 साल की युवती से सहकर्मियों ने किया गैंगरेप, कैफे में पार्टी की फिर दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi's Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India
Woman Gang-raped By Colleagues at east Delhi's Preet vihar cafe; 2 Women Among 3 Arrested, India

You May Like

error: Content is protected !!