उप्र: कोहरे का कहर, बलरामपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो घायल

MediaIndiaLive

Five youth killed, 2 injured in bike collision in UP’s Balrampur amid fog, India

Five youth killed, 2 injured in bike collision in UP's Balrampur amid fog, India
Five youth killed, 2 injured in bike collision in UP’s Balrampur amid fog, India

ये हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में बलरामपुर जिले के निवासी गुफरान, सलीम, रहमत, तौफीक और मोहम्मद फारूक की मौत हो गई। वहीं, बड़हरा खुर्द निवासी मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Five youth killed, 2 injured in bike collision in UP’s Balrampur amid fog, India

उप्र के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में बलरामपुर जिले के निवासी गुफरान, सलीम, रहमत, तौफीक और मोहम्मद फारूक की मौत हो गई। वहीं, बड़हरा खुर्द निवासी मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम विजिबिलिटी के बीच टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस राइडर बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर अक्षय बड़हरा गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी और इसी दौरान सड़क पर जा रहे एक राहगीर को बचाने के प्रयास में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों पर युवक सवार थे और वे उतरौला की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उतरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद फारूक (18), सलीम (18), गुफरान (17), तौफीक (19) और फजल मोहम्मद (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी छप्पर तलवा और गौरीवनडीह गांव से थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल युवकों की पहचान मुजम्मिल (22) और नाहिद रजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे की प्रारंभिक वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र: लखनऊ जेल में विचाराधीन कैदी कारोबारी (30 वर्ष) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वार्डर निलंबित

UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India
UP | A 30-year-old undertrial businessman died by suicide inside Lucknow Jail; Warder Suspended, India

You May Like

error: Content is protected !!