हैदराबाद में हिमायत सागर के पास ऑटो-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 14 घायल, 10 गंभीर

MediaIndiaLive

Telangana | 3 killed, fourteen injured; 10 critical as truck hits auto near Himayat Sagar, India

Telangana | 3 killed, fourteen injured; 10 critical as truck hits auto near Himayat Sagar, India
Telangana | 3 killed, fourteen injured; 10 critical as truck hits auto near Himayat Sagar, India

तेलंगाना के हैदराबाद में हिमायत सागर के पास आउटर रिंग रोड पर एक ऑटो-रिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

Telangana | 3 killed, fourteen injured; 10 critical as truck hits auto near Himayat Sagar, India

हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा ट्रक से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने 20 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया.

हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा ट्रक से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने 20 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया. तेलंगाना के हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. आउटर रिंग रोड पर हिमायत सागर के पास 17 लोगों को ले जा रहा एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए.

ये हादसा रविवार तड़के करीब 12:45 बजे राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के माइलस्टोन 147+230 पर बाईं ओर हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ऑटो में सवार सभी लोग पेशे से मजदूर थे. वो मुचिंतल में एक इमारत में पेंटिंग का काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे. यात्रा के दौरान ऑटो-रिक्शा अचानक अपने आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. रेवंत रेड्डी से मिलने के लिए 350 KM पैदल चला फैन, CM ने खुद किया स्वागतअमेरिका में तेलंगाना की छात्रा लापता, 2 नवंबर से नहीं मिला कोई सुराग शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि ऑटो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ये भयानक हादसा हुआ.

घटना के तुरंत बाद घायल 14 लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों में से 10 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, ORR के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक का लगभग 20 किलोमीटर तक पीछा किया और उसे घेरकर रोक लिया.

राजेंद्रनगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेम की मिसाल दिवाली, परिंदों की खातिर 21 साल से पटाखे नहीं जलाते तमिलनाडु के 10 गांव

10 Tamil Nadu villages celebrate Deepavali without firecrackers for 21st consecutive year to protect birds, India
10 Tamil Nadu villages celebrate Deepavali without firecrackers for 21st consecutive year to protect birds, India

You May Like

error: Content is protected !!