उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत, 3 बच्चे शामिल

MediaIndiaLive

5 members of family, including 3 children, found dead in Greater Noida under suspicious circumstances, India

5 members of family, including 3 children, found dead in Greater Noida under suspicious circumstances, India
5 members of family, including 3 children, found dead in Greater Noida under suspicious circumstances, India

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का कहना है कि इन सभी ने रात में नूडल्स खाए थे.

5 members of family, including 3 children, found dead in Greater Noida under suspicious circumstances, India

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतकों में माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं. प्रथम दृष्टया कुछ जहरीला पदार्थ खाने से मौत होना माना जा रहा है. पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है.

एक परिवार के 5 लोगों की मौत

ये दर्दनाक घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र ग्राम नगला श्रीपदम की बताई जा रही है. यहां रहने वाले महेश अपनी पत्नी ललिता और तीन बच्चों लड्डू, मिष्टी और साक्षात के साथ रहते थे. जिनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. पुलिस को आज शनिवार सुबह ही सूचना मिली. सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई.

पुलिस की फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इनकी मौत कैसे हुई अभी तक ये साफ़ नहीं पाया है. बताया जा रहा है कि रात में इस परिवार ने नूडल्स खाए थे.

पुलिस ने जताई ये आशंका

प्रथम दृष्टया ये मामला ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ का पाया जा रहा है. आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था. जिसके बाद आज सुबह वो सभी मृत पाए गए. हालांकि अभी मौत के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. परिवार के लोगों से बात भी की जा रही है. परिजनों का कहना है कि सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तब इस घटना का खुलासा हुआ. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. इसके अलावा दूसरे एंगल से भी जाँच की जा रही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!