मप्र: जबलपुर में 2 साल की बच्ची से अगवा कर दुष्कर्म के बाद रेत में दबाकर हत्या की कोशिश, आशीष पटेल गिरफ्तार

sagar parvez

MP | Jabalpur, a 2-year-old girl was abducted, raped, and then buried in sand in an attempt to kill

MP | Jabalpur, a 2-year-old girl was abducted, raped, and then buried in sand in an attempt to kill
MP | Jabalpur, a 2-year-old girl was abducted, raped, and then buried in sand in an attempt to kill

जबलपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया

MP | Jabalpur, a 2-year-old girl was abducted, raped, and then buried in sand in an attempt to kill

मध्य प्रदेश के जबलपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या की नीयत से उसे रेत में दबा दिया।

गनीमत रही कि समय रहते बच्ची के माता-पिता मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने लगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने दो साल की मासूम बच्ची को निशाना बनाते हुए उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ घृणित कृत्य (दुष्कर्म) को अंजाम दिया। दुष्कर्म के दौरान जब बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने लगी, तो आरोपी डर गया कि उसकी पोल खुल जाएगी। अपनी पहचान छुपाने और बच्ची को चुप कराने के लिए उसने मासूम को रेत में दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मरा हुआ समझकर भागा आरोपी: आरोपी बच्ची को मृत समझकर मौके से फरार हो गया था।

हुलिया के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

इधर, बच्ची के घर से गायब होने और रोने की धीमी आवाज सुनकर माता-पिता उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुँच गए। उन्होंने तुरंत गंभीर हालत में बच्ची को रेस्क्यू किया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत और हुलिया के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी दमोह जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना बेहद संवेदनशील

एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्ची को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है, और पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!