मप्र : दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला और उसके तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

MediaIndiaLive

Madhya Pradesh Horror | Woman and Three Children Were Brutally Murdered in Damoh, India

Madhya Pradesh Horror | Woman and Three Children Were Brutally Murdered in Damoh, India
Madhya Pradesh Horror | Woman and Three Children Were Brutally Murdered in Damoh, India

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर है।

Madhya Pradesh Horror | Woman and Three Children Were Brutally Murdered in Damoh, India

मोह : मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक युवक ने शुक्रवार तड़के अपने घर में ही खून की होली खेली. पारिवारिक विवाद में युवक ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और 3 मासूम बच्चों को काट डाला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को खून की सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

काफी दिनों से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के अनुसार हटा तहसील के मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में द्वारका पटेल ने (28 वर्ष) ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की निर्ममता से हत्या की. द्वारका का अपनी पत्नी खेमा पटेल से बीते एक साल से विवाद चल रहा था. दो दिन से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था. झगड़ा सुलझाने के लिए खेमा के मायके वाले भी पहुंचे थे. उन्होंने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने की भरसक कोशिश की. जब मायके वालों को लगा कि झगड़ा शांत हो गया है तो वे अपने घर चले गए. लेकिन पति द्वारका पटेल गुस्से की आग में जलता रहा.

पत्नी ने प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था

दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के साथ पुलिस फोर्स ने घनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया “डायल 112 को सुबह 6 बजे मामले की जानकारी ग्रामीणों से मिली. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लिए घर के दरवाजे पर बैठा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही आरोपी को दबोच लिया.”

एसपी ने बताया “पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. करीब 6 माह पहले पत्नी ने धारा 498 के तहत प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था. आरोपी ने हत्या की वारदात शुक्रवार सुबह 4.30 बजे की. उस दौरान पत्नी और तीनों बच्चे सो रहे थे.”

ग्रामीणों ने दी डायल 112 को सूचना

पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों में सबसे बड़ी बेटी और दो बेटे हैं. इनकी उम्र क्रमश: 7 साल, 4 साल व 1 साल थी. ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह जब द्वारका पटेल को अपने घर के दरवाजे पर खून से सनी कुल्हाड़ी लिए बैठे देखा तो गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी. 112 डायल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर खून से सनी 4 लाशें पड़ी थी. इसके बाद तुरंत FSL की टीम भी पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे किए

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!