दिल्ली: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, खेत में मिली लाश, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, कानून व्यवस्था पर फिर सवाल

MediaIndiaLive

Four, including three juveniles, arrested for rape and murder of minor girl in Delhi’s Swaroop Nagar

Four, including three juveniles, arrested for rape and murder of minor girl in Delhi’s Swaroop Nagar
Four, including three juveniles, arrested for rape and murder of minor girl in Delhi’s Swaroop Nagar

दिल्ली के आउटर नॉर्थ इलाके में गैंगरेप और नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से तीन नाबालिग हैं

Four, including three juveniles, arrested for rape and murder of minor girl in Delhi’s Swaroop Nagar

दिल्ली के आउटर नॉर्थ इलाके में गैंगरेप और नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से तीन नाबालिग हैं. एक की उम्र 16 साल है और दो लोगों की उम्र 17 साल है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.

दरअसल, 13 सितंबर की सुबह पुलिस को स्वरूप नगर इलाके के कुशक रोड के पास खेतों में एक नाबालिग लड़की का शव पाए जाने की सूचना मिली थी. शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या, रेप और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने आसपास के इलाके में तफ्तीश की लेकिन कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसने घटना के दौरान कोई आवाज़ सुनी हो या कुछ देखा हो. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच करना शुरू किया. कुछ कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो दिखाई दिया, लेकिन अंधेरे के कारण उसका नंबर साफ नहीं नजर आया.

इसके बाद पुलिस ने पूरे रूट को खंगाला और करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज को चेक किया. जांच के बाद पुलिस उस टेंपो तक पहुंची. टेंपो खड्डा कॉलोनी में पार्क मिला. पुलिस ने उसके ड्राइवर से पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को पकड़ा. इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं. जबकि चौथे की पहचान शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई.

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसकी क्या भूमिका थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का हरिद्वार में फंदे पर लटका मिला शव, कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था, पुलिस जांच में जुटी

Urrarakhand | Surendra Koli, acquitted in Nithari serial killing case, found dead in Haridwar, India
Urrarakhand | Surendra Koli, acquitted in Nithari serial killing case, found dead in Haridwar, India

You May Like

error: Content is protected !!