उप्र: फतेहपुर में प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा था कमलेश

sagar parvez

UP | Lover beaten to death by woman’s kin in Fatehpur, India

UP | Lover beaten to death by woman's kin in Fatehpur, India
UP | Lover beaten to death by woman’s kin in Fatehpur, India

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गांव में प्रेमिका के बुलावे में गए प्रेमी की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी

UP | Lover beaten to death by woman’s kin in Fatehpur, India

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गांव में प्रेमिका के बुलावे में गए प्रेमी की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी. युवक की हत्या के बाद से सनसनी फल गई. पुलिस फोर्स ने मृतक युवक के भाई की तहरीर पर प्रेमिका महिला सहित 14 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की.

वहीं मलवा पुलिस ने तीन को अरेस्ट कर लिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर युवक की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. स्थिति देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के बुधईयापुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए कमलेश को उस समय महिला प्रेमिका के घर वालो ने पकड़ लिया. जहां महिला के ससुर सहित उसके घर वालो ने लाठी डंडों से पीट पीटकर अध मरा कर दिया. उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों में गम और आक्रोश बढ़ गया है.

14 नामजद-तीन गिरफ्तार

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. वहीं महिलाओं ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा. मृतक के भाई सुमेश उर्फ छोटू ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि तारा देवी पत्नी मानसिंह ने धोखे से उसे गांव बुलाया और जिस पर ससुर राज बिहारी तारावती का भतीजा गोरे लाल, विमल एवं कमल सिहं, अवध बिहारी, छैलबिहारी, अभिमन्यु, आशीष, विमलेश उर्फ मुन्नर, धनंजय, राजेन्द्र, एवं रमाकान्त को नामजद करते हुये अन्य अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी है.

पुलिस ने भाई की दी गयी तहरीर के अनुसार महिला सहित 14 नामजद व अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुये तहकीकात शुरू कर दी है. एएसपी फतेहपुर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र के हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबी नाव, अब तक 2 शव बरामद, 4 बच्चों समेत 6 लापता

UP | Major Tragedy in Hamirpur, Boat Capsizes in Yamuna River; 2 Bodies Recovered So Far, 6 Still Missing Including 4 Children
UP | Major Tragedy in Hamirpur, Boat Capsizes in Yamuna River; 2 Bodies Recovered So Far, 6 Still Missing Including 4 Children

You May Like

error: Content is protected !!