दुश्मन का यार देश का गद्दार, पाकिस्तानी जासूस आकाशदीप राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार

sagar parvez

Rajasthan | Pakistani spy Akashdeep Arrested in Sri Ganganagar

Rajasthan | Pakistani spy Akashdeep Arrested in Sri Ganganagar
Rajasthan | Pakistani spy Akashdeep Arrested in Sri Ganganagar

पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजा गया था।

Rajasthan | Pakistani spy Akashdeep Arrested in Sri Ganganagar

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र पीरा सिंह, के रूप में हुई है, जो केसरीसिंहपुर का निवासी है और वर्तमान में चक केरा में रह रहा था। आरोपी आकाशदीप लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आतंकी के निर्देश पर कई संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था और उसके एवज में राशि लिया करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं। मोबाइल की जांच में पाया गया कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी थी। आरोपी आकाशदीप आईडी के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच वॉइस चैट और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था। साथ ही, +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा करने के प्रमाण भी मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आतंकी शहजाद भट्टी के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। व्हाट्सएप चैट में भी आरोपी की ओर से पाकिस्तान के नंबर पर संपर्क करने और जवाब मिलने के संकेत मिले हैं।

पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लद्दाख: कुदरत का कहर, जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, कई घायल, कई वाहन फंसे

7 Killed & Several Injured In Avalanche At Zoji La In Ladakh; Srinagar-Leh Highway Blocked
7 Killed & Several Injured In Avalanche At Zoji La In Ladakh; Srinagar-Leh Highway Blocked

You May Like

error: Content is protected !!