उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में सड़क हादसे में ITBP डीआईजी परमेंद्र सिंह और चालक की मौत, पांच घायल

MediaIndiaLive

ITBP DIG Parminder Singh, driver killed in head-on collision in UP’s Saharanpur; 5 injured

ITBP DIG Parminder Singh, driver killed in head-on collision in UP’s Saharanpur; 5 injured
ITBP DIG Parminder Singh, driver killed in head-on collision in UP’s Saharanpur; 5 injured

हरियाणा लौट रहे थे, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही कार से जा टकराई

ITBP DIG Parminder Singh, driver killed in head-on collision in UP’s Saharanpur; 5 injured

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना सरसावा इलाके में देहरादून-अंबाला रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही कार से जा टकराई. इस हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे सरसावा थाना इलाके में झबीरन कट के पास हुआ, एसपी यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीआईजी परमिंदर सिंह (48) मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद किसी काम से अंबाला की ओर जा रहे थे. उनकी कार जैसे ही झबीरन कट के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार उछलकर दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग अंदर ही फंस गए. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने डीआईजी और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया.

डीएम ने घायलों का हाल जाना

डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि डीआईजी मूल रूप से पंजाब के रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे. वह मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अंबाला जा रहे थे. हादसे में उनके गनर जयराम को भी गंभीर चोटें आई हैं. 36 वर्षीय जयराम मूल रूप से पटियाला का रहने वाला बताया गया है और उसका उपचार जारी है.

जिस कार से टक्कर हुई, उसमें तीन लोग सवार थे. वे भी घायल हुए हैं. इनमें गुरूनानक सिंह (49), देवेन्द्र कौर (55) और गुरुनाम सिंह (55) शामिल हैं. तीनों हरियाणा के करनाल के रहने वाले बताए गए हैं. देवेन्द्र कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है.

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया. पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा घायलों के उपचार की जानकारी ली. हादसे में दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर आवश्यक जांच की जा रही है. दुर्घटना कैसे हुई और वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वरिष्ठ ITBP अधिकारी की हादसे में मौत की खबर से पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा बलों में शोक की लहर है. हादसे ने एक बार फिर देहरादून-अंबाला रोड पर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति तथा नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का तेज़ भूकंप, सुनामी की चेतावनी, तीन शक्तिशाली आफ्टरशॉक्स

Strong 7.7 magnitude earthquake hits Indonesia, tsunami alert issued
Strong 7.7 magnitude earthquake hits Indonesia, tsunami alert issued

You May Like

error: Content is protected !!