हैवानियत | चलती कार में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर 10 माह की मासूम को फेंका बाहर; मौत

MediaIndiaLive

Maha: Toddler flung out of cab, dies; mother claims she was molested by driver, co-passengers

Maha: Toddler flung out of cab, dies; mother claims she was molested by driver, co-passengers
Maha: Toddler flung out of cab, dies; mother claims she was molested by driver, co-passengers

#हैवानियत | महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया। ऐसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

Maha: Toddler flung out of cab, dies; mother claims she was molested by driver, co-passengers

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर 10 महीने की मासूम बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया। बच्ची की जान चली गई। वहीं बच्ची की मां के साथ छेड़खानी की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां को भी कैब से बाहर धक्का दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं। कैब में अन्य लोग भी सवार थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में कैब के ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया। ऐसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में मांडवी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी गई स्याही, दिया था विवादित बयान

Maharashtra: Ink thrown on minister Chandrakant Patil over remarks, 3 arrested
Maharashtra: Ink thrown on minister Chandrakant Patil over remarks, 3 arrested

You May Like

error: Content is protected !!