देहरादून: आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व है I इस शुभ अवसर पर अज्ञान को मिटाने वाले गुरुओं की पूजा एवं सम्मान किया जाता है I आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर शहर के अनेक मंदिरों में भक्त जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। तिलक रोड स्थित सांई मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी। भक्तजन अपनी बारी के लिए इंतजार करते दिखे। पलटन बाजार स्थित श्री जंगम शिवालय में महारुद्राभिषेक के लिए महंत कृष्ण गिरी महाराज के सानिध्य में पूर्णिमा श्रृंगार, आरती दर्शन हुआ। टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक हुआ।
Bitcoins Pin Up Bet -de sabit mezenne bonuslari ile deyisdirile biler.
https://www.rtaosgb.com.tr/2023/05/06/pin-up-qazancini-nece-xerclemek-olar/ – rtaosgb.com.tr