जम्मू कश्मीर: भाजपा नेता पर जबरन वसूली मामले में FIR दर्ज, पार्टी से निलंबित, झूठे केस में फ़साने पर ठग रहा था पैसे

MediaIndiaLive

J&K BJP’s Pulwama president booked for extortion; suspended from party

J&K BJP's Pulwama president booked for extortion; suspended from party
J&K BJP’s Pulwama president booked for extortion; suspended from party

गनी ने भाजपा नेता पर उनसे पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। गनी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में बीजेपी नेता को दो किश्तों में 54,000 रुपये दिए थे।

J&K BJP’s Pulwama president booked for extortion; suspended from party

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डरा-धमकाकर एक ठेकेदार से कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पुलवामा ज़िला अध्यक्ष शौकत गयूर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी सोमवार रात पुलवामा की नेवा पुलिस चौकी में मोहम्मद यासीन गनी की शिकायत पर दर्ज की गई। जिसके बाद बीजेपी ने गयूर को पार्टी से निलंबित कर दिया।

भाजपा नेता ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

गनी ने बीजेपी नेता पर उनसे पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। गनी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में बीजेपी नेता को दो किश्तों में 54,000 रुपये दिए थे। गनी ने आरोप लगाया कि गयूर ने धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वह उन्हें जन सुरक्षा कानून के तहत फंसा देंगे।

भाजपा ने पुलवामा अध्यक्ष शौकत अंद्राबी को किया निलंबित

भारतीय जनता पार्टी ने शौकत गयूर को जबरन वसूली के आरोप में दर्ज एफआईआर के चलते तत्काल प्रभाव से सभी पदों से निलंबित कर दिया है।

भाजपा जम्मू-कश्मीर के राज्य महासचिव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य मोहम्मद अनवर खान द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सेठी की सिफारिशों के बाद की गई है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सत शर्मा (सीए) तथा महासचिव मोहम्मद अनवर खान के साथ भी परामर्श किया गया।

आदेश में कहा गया है कि इंजीनियर सैयद शौकत गयूर अंद्राबी के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों और जिम्मेदारियों से निलंबित रखा जाएगा। इसमें पुलवामा जिले के जिला अध्यक्ष का पद भी शामिल है।

बता दें कि इंजीनियर सैयद शौकत गयूर अंद्राबी पिछले कई वर्षों से पुलवामा जिले में बीजेपी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद पार्टी के भीतर और बाहर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलात्कार के दोषी जेल में बंद JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों पास मिला मोबाइल, पेनड्राइव

Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video
Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video

You May Like

error: Content is protected !!