बलात्कार के दोषी जेल में बंद JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों पास मिला मोबाइल, पेनड्राइव

MediaIndiaLive

Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video

Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video
Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video

बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में CCB की छापेमारी में प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों के पास फोन मिले हैं। मामले में जेल अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है।

Mobile phone found in former MP Prajwal Revanna’s Bengaluru prison cell had Facebook, WhatsApp, Instagram, Netflix, Prime Video

बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की छापेमारी के दौरान जेडीएस पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों के पास मोबाइल फोन मिले हैं। मंगलवार दोपहर हुई इस कार्रवाई में प्रज्वल रेवन्ना के पास से एक एंड्रॉयड फोन जब्त किया गया। दूसरे कैदी की पहचान प्रताप राय के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के साथ जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक में छापेमारी

डीजीपी जेल आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर CCB ने जेल में बंद सभी हाई-प्रोफाइल कैदियों के यहां छापेमारी की थी। इसी दौरान प्रज्वल रेवन्ना के पास एंड्रॉयड फोन मिला। डीआईजी (साउथ) की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल जेल के एसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस अब इस मामले में CCTV फुटेज की जांच कर रही है और दूसरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारी नोटिस भेजने और आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं। दोनों कैदियों के खिलाफ परप्पना अग्रहारा जेल में प्रिजन्स एक्ट की धारा 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह धारा जेल के अंदर या बाहर गैरकानूनी सामान लाने, बिना अनुमति कैदियों से संपर्क करने या ऐसे नियम तोड़ने में मदद करने से जुड़े मामलों में सजा का प्रावधान करती है।

अश्लील वीडियो मामले में जेल में बंद हैं प्रज्वल रेवन्ना

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मार्च 2026 में 13,712 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में कुल 39 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसे हासन की वरिष्ठ सिविल अदालत में दाखिल किया गया था।

SIT के मुताबिक, जांच के दौरान कुल 52 लोगों के नाम सामने आए थे, लेकिन पर्याप्त सबूतों के आधार पर 39 लोगों के खिलाफ ही आरोप तय किए गए। यह जांच 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान जेडी(एस) के एजेंट रहे अधिवक्ता पूर्णचंद्र की शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी। प्रचारअभियान और चुनाव

70 पेन ड्राइव खरीदने का भी चार्जशीट में जिक्र

SIT की चार्जशीट में बताया गया है कि आरोपियों ने हासन में करीब 70 पेन ड्राइव खरीदी थीं, जिनके जरिए कथित अश्लील वीडियो फैलाए गए। जांच के दौरान कुल 277 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

फिलहाल जेल में फोन मिलने के मामले की विस्तृत जांच जारी है। CCB की छापेमारी के बाद CCTV फुटेज और अन्य जानकारी की जांच की जा रही है। साथ ही जेल प्रशासन के स्तर पर हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेह लद्दाख में 5.5 तीव्रता का भूकंप, 4 घंटे बाद दूसरे झटके की तीव्रता 4.3 रही, घरों से भागे लोग

5.5 Magnitude Earthquake Hit Leh, Nearly Four Hours Later Came Another Magnitude 4.3
5.5 Magnitude Earthquake Hit Leh, Nearly Four Hours Later Came Another Magnitude 4.3

You May Like

error: Content is protected !!