छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट में 12 मजदूरों की मौत, 40 घायल; 16 लोग गंभीर

sagar parvez

Boiler blast at Vedanta plant, Chhattisgarh, workers injured,

Boiler blast at Vedanta plant kills 12 in Chhattisgarh: 30–40 workers injured, several critical
Boiler blast at Vedanta plant kills 12 in Chhattisgarh: 30–40 workers injured, several critical

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंघी तराई इलाके में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने कहा कि घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में ले जाया गया है।

Boiler blast at Vedanta plant kills 12 in Chhattisgarh: 30–40 workers injured, several critical

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं।

घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

PMO ने मुआवजे की घोषणा की है। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 21 घायल

6 Killed, 21 Injured After Bus Carrying Devotees Overturns In Punjab's Fatehgarh Sahib, India
6 Killed, 21 Injured After Bus Carrying Devotees Overturns In Punjab's Fatehgarh Sahib, India

You May Like

error: Content is protected !!