उत्तर प्रदेश: जालौन में सड़क हादसा, परिवार के छह की मौत; चार गंभीर, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे

sagar parvez

India | Six members of family killed in car accident in UP’s Jalaun

India | Six members of family killed in car accident in UP’s Jalaun
India | Six members of family killed in car accident in UP’s Jalaun

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

India | Six members of family killed in car accident in UP’s Jalaun

उत्तर प्रदेश: जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत इलाज के दौरान हुई. चार अन्य घालयों का इलाज चल रहा है. हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी.

पीड़ित अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे और महरौनी (ललितपुर) की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद घायलों को जालौन मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया था, जहां दो घायलों ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हादसे वाले स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

बताया जा रहा है कि कार में कुल 10 लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनपद जालौन में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरप्रदेश: अंबेडकरनगर में दो बाइक की भिड़ंत, मदद के लिए जुटे लोगों को कार ने रौंदा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

India | 8 killed as speeding car runs over bystanders after bikes collide in UP's Ambedkar Nagar
India | 8 killed as speeding car runs over bystanders after bikes collide in UP's Ambedkar Nagar

You May Like

error: Content is protected !!