रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग , कई बॉलीवुड कलाकारों को धमकी देने वाला गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर अमेरिका में गिरफ्तार

MediaIndiaLive

US arrests Bishnoi aide Harry Boxer, had claimed firing at Rohit Shetty’s home

US arrests Bishnoi aide Harry Boxer, had claimed firing at Rohit Shetty's home
US arrests Bishnoi aide Harry Boxer, had claimed firing at Rohit Shetty’s home

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी।

US arrests Bishnoi aide Harry Boxer, had claimed firing at Rohit Shetty’s home

रोहित शेट्टी समेत फिल्म जगत के कई सितारों को धमकी देने का आरोपी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। हैरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इसके बाद उसके नाम से बॉलीवुड के लोगों को धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए थे।

कैलिफोर्निया में पकड़ा गया हैरी बॉक्सर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग में हैरी बॉक्सर तीसरे नंबर का माना जाता है। हैरी पर अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियां चलाने का आरोप है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्‍पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्‍ट किया है। अमेरिकी एजेंसी ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बॉक्सर की ओर से जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड के लोगों को धमकाने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी। उसके आपराधिक नेटवर्क और गैंग से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है।

रणवीर सिंह से मांगे थे 10 करोड़ रुपए

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपए मांगे थे। इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ था। हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था।

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी लिया गया था हिरासत में

हाल में कुछ और गैंगस्टरों को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत लिया गया था। विदेश में बैठकर भारत में अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। हैरी बॉक्सर की हिरासत को भी इसी कड़ी में अहम माना जा रहा है

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका: सिएटल में दिवाली समारोह के दौरान हिंदुओं के खिलाफ प्रदर्शन, कट्टरपंथी एक्टिविस्ट जेक लैंग ने लगाए हिन्दू विरोधी नारे

Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang
Indian Americans condemn Seattle Diwali disruption by far-right activist Jake Lang

You May Like

error: Content is protected !!