कानून से ऊपर राजनीतिक बुलडोज़र, शाहजहांपुर में तोडा आरोपी समीर के परिवार का घर

MediaIndiaLive

UP | Bulldozer politics at the home of Sameer’s Parent, the accused in the Gautam murder case.

UP | Bulldozer politics at the home of Sameer's Parent, the accused in the Gautam murder case.
UP | Bulldozer politics at the home of Sameer’s Parent, the accused in the Gautam murder case.

ह/त्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर, बिलखते परिजन बोले- ”सजा समीर को दो, हमें सड़क पर क्यों ला रहे?”

UP | Bulldozer politics at the home of Sameer’s Parent, the accused in the Gautam murder case.

शाहजहांपुर जिले में हत्या के आरोपी समीर अली के मकान को बीते गुरुवार को बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

आरोपी के परिजनों ने प्रशासन पर मकान ध्वस्त कर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सजा हत्यारोपी को दी जानी चाहिए थी, पूरे परिवार को नहीं।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि कांट नगर पंचायत क्षेत्र में जिस मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, वह अवैध निर्माण था। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत ने मकान मालिकों अमीरन, नसीम जहां और सलमा को नोटिस जारी कर कहा था कि निर्माण अवैध है और यह नगर पालिका अधिनियम, 1916 का उल्लंघन है। मिश्रा ने कहा कि नोटिस में नगर पालिका अधिनियम की धाराओं 178, 186 और 222 (6) के तहत 10 दिन के भीतर अवैध निर्माण स्वयं हटाने को कहा गया था और ऐसा नहीं करने पर नगर पंचायत की ओर से निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद नगर पंचायत ने अवैध निर्माण हटाने के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मांग की। पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अब अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के अलावा अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

हत्यारोपी समीर अली के रिश्तेदार इश्तियाक ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि सजा समीर को दी जानी चाहिए, उसके पूरे परिवार को नहीं। उन्होंने कहा कि जिस मकान को तोड़ा जा रहा है, उसमें 4 परिवार रहते हैं और प्रशासन पूरा मकान ध्वस्त कर उन्हें सड़क पर आने को मजबूर कर रहा है। समीर की चाची सोनी ने कहा कि समीर ने गुनाह किया था तो उसे सजा मिलती। इसी मकान में 4 अन्य परिवार भी रह रहे हैं। उनका घर क्यों तोड़ा गया? हमें भी इंसाफ चाहिए। हम गरीब लोग हैं। मेहनत-मजदूरी करके एक बार मकान बनवाया था, लेकिन अब दोबारा कहां से बनवाएंगे? हम अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ क्या सड़क पर रहेंगे? अगर सजा ही देनी थी तो समीर को दी जाती। वह हमसे अलग रह रहा था और हम लोग भी अलग रह रहे थे।

कांट कस्बे के निवासी समीर अली ने 31 जुलाई को कथित प्रेम प्रसंग के कारण गौतम मौर्य (22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पलिया-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौर्य के परिजनों ने आरोपी समीर के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इसी क्रम में गुरुवार को बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए समीर का मकान ध्वस्त कर दिया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब में सुबह 7 बजे से बंद जारी, बस-ट्रक, बाजार और स्कूल बंद, बाजारों पर असर, औद्योगिक कामकाज प्रभावित

Punjab bandh: 7,500 schools closed, highways blocked as protest Widespread impact, India
Punjab bandh: 7,500 schools closed, highways blocked as protest Widespread impact, India

You May Like

error: Content is protected !!