हरिद्वार: सड़क हादसे में परिवार ख़त्म, हर आँख हुई नम, हर चेहरे पर दिखा गम, एक साथ उठे 6 जनाज़े

sagar parvez

Uttarakhand | 6 of family killed after vehicle plunges into gorge in Pauri, India

Uttarakhand | 6 of family killed after vehicle plunges into gorge in Pauri, India
Uttarakhand | 6 of family killed after vehicle plunges into gorge in Pauri, India

मां नफीसा और स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वृद्ध मां को कल तक यही बताया गया था कि सड़क हादसे में सभी घायल हुए हैं।

Uttarakhand | 6 of family killed after vehicle plunges into gorge in Pauri, India

उत्तराखंड: पौड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में लक्सर के एक ही परिवार के मृतक छह लोगों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही घर से एक साथ उठे छह जनाजे को देखकर हर कोई गमजदा था।

जनाजे में जुटी हजारों लोगों की भीड़ में सभी की आंखें नम थी। शुक्रवार को हादसे की खबर गांव में पहुंचने के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं मृतक अफजल की वृद्ध मां और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटे का था जन्मदिन

लक्सर के रायपुर गांव निवासी अफजाल अपने भाई गुफरान के साथ पौड़ी के भरसार में ठेकेदारी का कार्य कर रहे थे। इन दिनों कांवड़ मेला की छुट्टियां होने पर वह पत्नी और बच्चों को लेकर पौड़ी घूमने जा रहे थे। बताया गया है कि अफजल के 14 वर्षीय पुत्र शादाब का शुक्रवार को जन्मदिन भी था।

अफजाल ने परिवार के साथ घूमने और सभी के साथ मिलकर बेटे का जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया था लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। जिसका अफजाल को आभास तक नहीं था। उसे नहीं पता था कि जिस पूरे परिवार के साथ वह खुशियां मनाने जा रहा है। वह मातम में बदल जाएगी तथा वह परिवार के साथ अब वह कभी वापस अपने घर नहीं लौट पाएगा।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अफजल अपने भाई गुफरान, पत्नी शब्बो, पुत्र अमन, अरमान, अरहम, पुत्री अनाविया के साथ घर से निकले थे। पौड़ी से पहले कुंडधार में उनकी बोलेरो कार खाई में गिर गई। हादसे में अरहम को छोड़कर कार में सवार सभी की मौत हो गई। अरहम का अस्पताल मे उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को हादसे की खबर जब गांव पहुंची तो पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी दुर्घटना की खबर सुनीं उसकी आंखें नम हो गई। हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। रात्रि मे लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

शनिवार को मर्तकों के जब शव गांव पहुंचे तो यंहा कोहराम मच गया। एक ही घर से छह जनाजे उठते देख हर कोई गमजदा था। जनाजे में शामिल हजारों लोगों की भीड़ में सभी की आंखें नम थी। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं अफजाल की वृद्ध मां नफीसा और स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वृद्ध मां को कल तक यही बताया गया था कि सड़क हादसे में सभी घायल हुए हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश के धार जिले में कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, छह लोगों की मौत

6 Killed In Madhya Pradesh Accident As Truck Collides With Car, India
6 Killed In Madhya Pradesh Accident As Truck Collides With Car, India

You May Like

error: Content is protected !!