ढाई महीने में ही ₹12,000 करोड़ से बना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे गया गड्ढे में, मोदी ने इसी साल अप्रैल में किया था भव्य उद्घाटन

MediaIndiaLive

₹12,000-crore Delhi-Dehradun expressway develops potholes within 2 months

₹12,000-crore Delhi-Dehradun expressway develops potholes within 2 months
₹12,000-crore Delhi-Dehradun expressway develops potholes within 2 months

कांग्रेस ने कहा कि यह दिखाता है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धन का दुरुपयोग हुआ है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता लगातार गिर रही है।

₹12,000-crore Delhi-Dehradun expressway develops potholes within 2 months

मोदी ने इसी साल अप्रैल में जिस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया था, ढाई महिने में ही उस एक्सप्रेसवे में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे आ गए हैं। एक्सप्रेसवे पर गडढ़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्होंने इसकी हालत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली बारिश ने ही एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की पोल खोल दी है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांग्रेस ने मोदी सरकार को देश और जनता के लिए घातक बताते हुए दावा किया कि इसी वजह से सार्वजनिक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के महज दो महीने के भीतर ही बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस एक्सप्रेसवे को 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। यह दिखाता है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धन का दुरुपयोग हुआ है। सरकार

कांग्रेस ने दावा किया कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। देश भर में पुल, सड़कें, हाईवे, पानी की टंकियां, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की हालत खराब हो रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और इसका नुकसान देश और आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।

बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही थी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर देहरादून तक जाता है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश के कई शहरों बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरता है। एक्ज़िक्यूटिवब्रांच

इसके साथ हरिद्वार को जोड़ने के लिए एक विशेष सड़क भी बनाई गई है। यह एक्सप्रेसवे चारधाम हाईवे से भी जुड़ा हुआ है जो उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यह हाईवे दोनों शहरों के बीच दूरी को 235 किमी से घटाकर 212 किमी करता है और पूरी तरह चालू होने पर यात्रा समय वर्तमान 6.5 घंटे से घटकर केवल 2.5 घंटे रह गया है। हालांकि, उद्घाटन के कुछ ही महीने बाद बड़े-बड़े गड्ढे सामने आने पर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल: TMC नेता शौकत मोल्ला के बेटे के कैफे पर बुलडोजर राजनीति, अतिक्रमण का आरोप

Cafe 'owned' by TMC leader's son demolished for being allegedly built on 'encroached land'
Cafe 'owned' by TMC leader's son demolished for being allegedly built on 'encroached land'

You May Like

error: Content is protected !!