गंगा की गोद में कांड, इफ्तार पर रार मगर BJP नेता का बेटा मगन, दोस्तों संग गंगा नदी में पार्टी कर उड़ा रहा शराब-मटन

sagar parvez

UP | Five arrested, boat seized after video of meat, liquor party on ganga goes viral, Varanasi

UP | Five arrested, boat seized after video of meat, liquor party on ganga goes viral, Varanasi
UP | Five arrested, boat seized after video of meat, liquor party on ganga goes viral, Varanasi

वायरल वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पांचों आरोपी गंगा में नाव पर मटन पका रहे हैं और दर्जनों कैन बियर रख उसका सेवन कर रहे हैं. बीती शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसके बाद पुलिस हरकत में आई.

UP | Five arrested, boat seized after video of meat, liquor party on ganga goes viral, Varanasi

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा में नाव पर एक बार फिर आपत्तिजनक पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाव पर मटन और बियर की पार्टी चल रही है. युवक वीडियो में पार्टी का गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल पार्टी मनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पूरा मामला वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र में आने वाले दरभंगा घाट का है.


नाव पर मटन पका रहे हैं लोग

बताया जा रहा है कि वीडियो पुराना है. वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है कि पांचों आरोपी गंगा में नाव पर मटन पका रहे हैं और दर्जनों कैन बियर रख उसका सेवन कर रहे हैं. बीती शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसके बाद पुलिस हरकत में आई और पांचों आरोपियों की तलाश करते हुए गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाओं पर आहत पहुंचाने के धाराओं में मुकदम पंजीकृत कर जेल भेज दिया.

पुलिस कड़ी कार्रवाई की कर रही है तैयारी

बताते चलें कि कार्रवाई के बावजूद कुछ असामाजिक लोग गंगा में पार्टी करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस अब कड़े कदम उठाने की योजना तैयार कर रही है ताकि इस तरह के पार्टियों पर रोक लगाया जा सके.

भाजपा के मनोनीत पार्षद की नाव पर मटन-चिकन की पार्टी

बताया जा रहा है कि जिस नाव पर मटन और बियर की पार्टी हुई है, वह नाव बीजेपी के मनोनीत पार्षद सत्य नारायण निषाद की थी. सत्यनारायण निषाद ⁠वाराणसी के अगस्तकुंडा के पार्षद हैं. ⁠मामले में सत्यनारायण निषाद का पुत्र अरुण कुमार साहनी गिरफ्तार कर लिया गया है. ⁠पांचों आरोपियों में शामिल पार्षद पुत्र अरुण कुमार साहनी. ⁠इस पूरे मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!