उत्तर प्रदेश के कासगंज में बारिश के दौरान मकान की छत गिरी, तीन लोगों की मौत

sagar parvez

UP | Couple, daughter killed as roof collapses during rain in Kasganj, India

UP | Couple, daughter killed as roof collapses during rain in Kasganj, India
UP | Couple, daughter killed as roof collapses during rain in Kasganj, India

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सिढ़पुरा क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में आंधी, तूफान और बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर जाने से एक दंपति एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौत हो गई

UP | Couple, daughter killed as roof collapses during rain in Kasganj, India

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में बीती रात तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य पिता, मां और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बहनें और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखुपुरा गांव में वीरभान नाम के व्यक्ति का मकान बीती रात अचानक तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आ गया। इसी दौरान उनके मकान का एक हिस्सा, जिसमें लेंटर भी शामिल था, अचानक ढह गया। मलबे के नीचे दबने से जहां वीरभान (आयु लगभग 30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (आयु 27 वर्ष) और उनकी तीन वर्षीय पुत्री काव्या की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं वीरभान की दस वर्षीय पुत्री काजल, सात वर्षीय पुत्र सूरज और पांच वर्षीय पुत्री किरन मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिढ़पुरा थाना पुलिस और उपजिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी, 10 दिन में धड़ाम हुए दाम, खरीदने वालों के लिए चांदी ही चांदी?

Gold and Silver Prices | Silver prices crash nearly 50% in 5 months. Is it still worth investing?
Gold and Silver Prices | Silver prices crash nearly 50% in 5 months. Is it still worth investing?

You May Like

error: Content is protected !!