दिल्ली के मालवीय नगर में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से मरने वालों की संख्या 21 पहुंची

sagar parvez

Delhi | Death toll rise to 21 after blaze erupts at Malviya Nagar eatery, India

Delhi | Death toll rise to 21 after blaze erupts at Malviya Nagar eatery, India
Delhi | Death toll rise to 21 after blaze erupts at Malviya Nagar eatery, India

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है

Delhi | Death toll rise to 21 after blaze erupts at Malviya Nagar eatery, India

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण होटल-रेस्टोरेंट अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया. हौज रानी इलाके स्थित इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से भर गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं. अधिकारियों के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान करीब 20 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और उन्हें CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग धुएं में फंस गए जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे रेस्टोरेंट से हुई. हालांकि आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और दिल्ली प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

एसडीएम और DDMA अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को अलर्ट कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि सभी राहत एजेंसियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए. आग इतनी भयानक थी कि बचाव अभियान में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई लोगों को बेसमेंट और ऊपरी हिस्सों से बाहर निकाला गया. प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.

इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर दिल्ली की व्यावसायिक इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई रेस्टोरेंट और होटल सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. राजधानी में हुए इस बड़े हादसे ने पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

मालवीय नगर आग हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग की घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर बेहद हृदयविदारक है. प्रियंका गांधी ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!