
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी पत्नी के साथ आगरा में ताजमहल का दौरा किया। उन्होंने स्मारक के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रुचि दिखाई
Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio and his wife Jeanette D. Rubio, at the Taj Mahal in Agra
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल देखा। वह करीब एक घन्टे तक ताजमहल में रहे और उसके इतिहास, वास्तुकला व पच्चीकारी में दिलचस्पी दिखाई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने देखा ताजमहल
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार सुबह करीब 9 बजे विशेष वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंचे। उने साथ उनकी पत्नी जीनेट और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर थे।
मार्को रूबियो ब्लैक सूट पहने हुए थे। डायना बेंच पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटोशूट भी कराया। वह ताजमहल में करीब एक घन्टे तक रहे।
गाइड नितिन सिंह ने उन्हें स्मारक का टूर कराया। मार्को यहां लंच करने के बाद दोपहर में ही जयपुर के लिए रवाना होंगे। वह चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं।



