उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में यमुना में डूबे 6 दोस्त, चार की मौत, दो की हालत गंभीर

sagar parvez

India | Four dead, two critical after drowning incident in river Yamuna in UP’s Fatehpur

India | Four dead, two critical after drowning incident in river Yamuna in UP’s Fatehpur
India | Four dead, two critical after drowning incident in river Yamuna in UP’s Fatehpur

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में नहाने गए 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है।

India | Four dead, two critical after drowning incident in river Yamuna in UP’s Fatehpur

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यमुना नदी में नहाते समय 8 लोग डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यमुना नदी में डूबकर 4 युवकों की मौत

रविवार को यमुना नदी में नहाते समय 8 युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने डूब रहे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि 4 की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नदी में नहाने गए थे 9 युवक

फतेहपुर में यमुना नदी में डूबकर 4 युवकों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तपनी गांव से कुल 9 युवक कुंनुहा डेरा के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय एक युवक पहले ही बाहर आ गया। वहीं, 8 युवक गहरे पानी की तरफ बढ़ गए। इस दौरान 4 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, जबकि 4 को मछुआरों ने बचा लिया है। नदी से निकाल कर चारों युवकों को इलाज के लिए बिंदकी CHC में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी में गंगा नदी में 3 किशोर डूबे

कौशांबी जिले में भी बड़ा में हादासा हुआ है। कौशांबी जिले में महिला घाट पर तीन दोस्त अमन निषाद (14), उमेश निषाद (15) और प्रदीप कुमार (17) नहाने गए थे। नहाने समय तीनों दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने उमेश निषाद और प्रदीप कुमार को बचा लिया, जबकि अमन नदी में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। नदी में डूबे अमन को खोजने का प्रयास जारी है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला, ईरान पर लग रहा आरोप

Drone strike causes fire outside nuclear power plant in UAE; no impact on radiation safety levels
Drone strike causes fire outside nuclear power plant in UAE; no impact on radiation safety levels

You May Like

error: Content is protected !!