कांगो-युगांडा में इबोला संकट, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, कांगो में अब तक 80 से ज़्यादा मौतें, 246 संदिग्ध केस

sagar parvez

WHO declares global health emergency over Ebola outbreak in Congo and Uganda

WHO declares global health emergency over Ebola outbreak in Congo and Uganda
WHO declares global health emergency over Ebola outbreak in Congo and Uganda

कांगो और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को WHO ने इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। कांगो में अब तक 80 संदिग्ध मौतें और 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

WHO declares global health emergency over Ebola outbreak in Congo and Uganda

कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है. डब्ल्यूएचओ ने यहां हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है. WHO के मुताबिक, शनिवार तक इतुरी में इबोला से 80 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. यहां मरने वाले लोग तीन स्वास्थ्य क्षेत्रों से आते हैं जिनमें बुनिया, रवाम्पारा और मोंगबवालू शामिल हैं. इन लोगों में आठ लोगों की मौत की पुष्टि लैब में हुई. वहीं 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं.

अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक पूर्वी प्रांत में अब तक 87 लोगों की जान जा चुकी है. ये 336 संदिग्ध और 13 केस दर्ज किए गए हैं. इन मामलों में से चार लोगों की मौत हो चुकी है. WHO ने बताया कि युगांडा की राजधानी कंपाला में शुक्रवार और शनिवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिनकी लैब में पुष्टि हो गई थी. ये मामले आपस में जुड़े हुए नहीं लग रहे थे. इनमें से एक शख्स की मौत हो गई. ये लोग DRC से यात्रा करके आए थे. युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये मामले DRC से आए थे और कंपाला में जिस मरीज की मौत हुई थी, उसके शव को बाद में वापस DRC भेज दिया गया.

इटुरी से लौटे शख्स को भी इबोला

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि DRC की राजधानी किनशासा में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी लैब में पुष्टि हो चुकी है. ये शख्स इटुरी से लौटा था. WHO ने कहा कि यह प्रकोप महामारी आपातकाल के स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करता है. Africa CDC ने इस बात पर चिंता जताई है कि प्रभावित इलाकों के पड़ोसी देशों युगांडा और दक्षिण सूडान के करीब होने के कारण यह बीमारी और फैल सकती है.

एजेंसी ने ‘सक्रिय सामुदायिक संक्रमण’ की चेतावनी भी दी है, जबकि स्वास्थ्यकर्मी इस बीमारी को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को ज्यादा से ज्यादा कर रहे हैं.

Africa CDC के डायरेक्टर-जनरल डॉ. जीन कासेया ने बताया कि पहले मामले मोंगवालू हेल्थ जोन में सामने आए थे, जो कि एक बहुत ज्यादा आवाजाही वाला खनन क्षेत्र है. इसके बाद ये मामले रवाम्पारा और बुनिया तक फैल गया क्योंकि मरीजों ने इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना शुरू कर दिया, जिससे यह संक्रमण तीन हेल्थ जोन में फैल गया.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सांसद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय का बेटा पॉक्सो केस में गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

BJP MP and Union Minister of State for Home Affairs Bandi Sanjay's son arrested in a POCSO case; court sends him to judicial custody.
BJP MP and Union Minister of State for Home Affairs Bandi Sanjay's son arrested in a POCSO case; court sends him to judicial custody.

You May Like

error: Content is protected !!