दूल्हे को एक करोड़ और BMW, बिचौलिए को स्कॉर्पियो, रईस मुस्लिम की शादी देख गरमाया दहेज़ का मुद्दा

sagar parvez

UP | ‘1 BMW, Rs 1.11 Cr: Ghaziabad Wedding, Massive Dowry Exchange Sparks Outrage On Social Media

UP | '1 BMW, Rs 1.11 Cr: Ghaziabad Wedding, Massive Dowry Exchange Sparks Outrage On Social Media
UP | ‘1 BMW, Rs 1.11 Cr: Ghaziabad Wedding, Massive Dowry Exchange Sparks Outrage On Social Media

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शादी समारोह के दौरान दहेज की ऐसी नुमाइश देखने को मिली, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला इंदिरापुरम इलाके का है।

UP | ‘1 BMW, Rs 1.11 Cr: Ghaziabad Wedding, Massive Dowry Exchange Sparks Outrage On Social Media

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शादी समारोह के दौरान दहेज की ऐसी नुमाइश देखने को मिली, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला इंदिरापुरम इलाके का है। इदरीसी जाति की एक शादी के दौरान दिए गए दहेज ने हर किसी को हैरान कर दिया।

शादी समारोह के दौरान दहेज के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश, एक बीएमडब्लू गाड़ी, हीरे के जेवरात और संपत्तियां दिए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, शादी कराने वाले बिचौलिए को स्कॉर्पियो एन गाड़ी दी गई। वहीं, शादी में छोटे-छोटे रोल अदा करने वाले लोगों को स्पलेंडर बाइक उपहार में दिए जाने की बात कही जा रही है।

दहेज का मामला गरमाया

इंदिरापुरम में मुस्लिम समाज की शादी के दौरान दहेज के मामले ने बारातियों को हैरान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो यूजर भी हैरान रह गए। शादी समारोह में फिजूलखर्ची और भारी दहेज का मामला चर्चा के केंद्र में है। शादी के दहेज में दी गई नकद राशि और कार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शादी समारोह का आयोजन 9 मई की रात हुआ था।

गाजियाबाद के रॉयल एंबियंस फार्म में दिल्ली के खजूरी खास निवासी इदरीसी समाज के एक युवक का निकाह उसी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुआ। इस आयोजन इतनी फिजूलखर्ची हुई कि आसपास के इलाकों में इसकी चर्चा जमकर हो रही है। सजे-धजे शामियाने और वीआईपी मेहमानों के बीच हुई शादी संपन्न हुई।

दहेज की लगा दी प्रदर्शनी

शादी समारोह में सबसे अधिक चर्चा दहेज को लेकर हो रही है। जानकारी के मुताबिक, निकाह के समय वधू पक्ष की ओर से 1,01,11,000 रुपये नकद और एक बीएमडब्ल्यू कार दिया गया। इसके अलावा, सोने और चांदी के आभूषणों का अंबार लगा दिखा। शादी की खास बात यह है कि शादी कराने वाले बिचौलिए को स्कॉर्पियो गाड़ी दी गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निकाह से पहले सगाई के दौरान भी फिजूलखर्ची का मामला खूब चर्चा में रहा था। करीब 6 महीने पहले सगाई की रस्म हुई थी। इस दौरान भी लड़की वालों ने खूब फिजूल खर्च किया था। लड़के को सगाई में महिंद्रा थार गाड़ी और 31 लाख रुपये नकद दिए गए थे। इस प्रकार शादी में दो करोड़ से अधिक खर्च की बात कही जा रही है।
जोड़े को लेकर आई जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन दोनों ही दिल्ली के खजूरी खास इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दूल्हे का परिवार आर्थिक रूप से बहुत अधिक मजबूत नहीं है। वहीं, दुल्हन का परिवार इलाके के संपन्न और रसूखदार परिवारों में गिना जाता है। लड़की वालों ने इस शादी में अपनी संपन्नता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!