दूध पीना हुआ महंगा, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा

sagar parvez

Amul, Mother Dairy hike milk prices by ₹2 per litre; new rates effective May 14

Amul, Mother Dairy hike milk prices by ₹2 per litre; new rates effective May 14
Amul, Mother Dairy hike milk prices by ₹2 per litre; new rates effective May 14

मदर डेयरी ने अपने लिक्विड दूध के विभिन्न प्रकारों की उपभोक्ता कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 14 मई, 2026 से प्रभावी होगी।

Amul, Mother Dairy hike milk prices by ₹2 per litre; new rates effective May 14

देश में कमरतोड़ मंहगाई के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है। अमूल ने बुधवार को पूरे भारत में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। नई दरें 14 मई से लागू होंगी। अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बढ़ती लागत को इस बढ़ोत्तरी का कारण बताया है। हर घर की रोज की जरूरत दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।

अमूल दूध के अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत में 1 से 3 रुपये तक का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अमूल ताजा का आधे लीटर दूध के पैकेट की कीमत 28 रुपये से बढ़कर 29 रुपये हो जाएगी। वहीं अमूल ताजा 1 लीटर दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये होगी। अमूल टी स्पेशल 1 लीटर दूध की कीमत 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये हो जाएगी। भैंस के दूध के आधे लीटर की कीमत 37 रुपये से बढ़कर 39 रुपये होगी। इसी तरह अमूल गोल्ड की कीमत 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये और आधा लीटर अमूल शक्ति दूध की कीमत 34 रुपये से 35 रुपये हो जाएगी।

अमूल ने एक बयान में कहा कि उसने पूरे भारत में दूध की कीमतें 14 मई से दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। इसने कहा कि यह बढ़ोतरी लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत प्रति लीटर की है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है। कंपनी ने कहा, ‘‘कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के परिचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।’’

सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने भी किसानों से दूध खरीदने की कीमत में 30 रुपये प्रति किलोग्राम वसा (फैट) की बढ़ोतरी की है, जो मई, 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है। यह सहकारी संस्था भारत में दूध के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी एक मई, 2025 को की गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र के बारामती में जिस जगह पर गिरा था अजित पवार का प्लेन, वहीँ एक और हादसा, ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश

Maharashtra | Trainer Aircraft Crash Lands In Baramati Months After Ajit Pawar Plane Accident, India
Maharashtra | Trainer Aircraft Crash Lands In Baramati Months After Ajit Pawar Plane Accident, India

You May Like

error: Content is protected !!