सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील से खौफ में शेयर बाजार, कमजोरी का सिलसिला बरकरार; सेंसेक्स 900 अंक गिरा, निफ्टी 23700 से फिसला

sagar parvez

Sensex crashes over 900 points, Nifty below 23,700; IT stocks tumble nearly 4%

Sensex crashes over 900 points, Nifty below 23,700; IT stocks tumble nearly 4%
Sensex crashes over 900 points, Nifty below 23,700; IT stocks tumble nearly 4%

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

Sensex crashes over 900 points, Nifty below 23,700; IT stocks tumble nearly 4%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के लोगों से किफायत से चलने की अपील के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स करीब 1100 अंकों तक टूट गया तो वहीं निफ्टी 23850 के नीचे आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 845.68 अंक गिरकर 76,482.51 पर आ गया; निफ्टी 237.90 अंक गिरकर 23,936.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 145 पैसे गिरकर 94.96 पर आ गया।

खबर लिखने जाने तक सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर 76220 में कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 320 अंक टूटकर 23857 पर कारोबार कर रहा है

PM ने क्या अपील की थी

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए एक सार्वजनिक अपील की थी। उन्होंने देशवासियों से अनावश्यक विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने के साथ-साथ घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया था। इसके अलावा, उन्होंने एक वर्ष के लिए गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने का भी अनुरोध किया था। इस बयान के तुरंत बाद ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई:

  • सेन्को गोल्ड लिमिटेड का शेयर 8.98 प्रतिशत लुढ़ककर 332.60 रुपये पर आ गया।
  • कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड में 7.43 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 393.00 रुपये पर आ गया।
  • टाइटन कंपनी लिमिटेड का शेयर 5.34 प्रतिशत गिरकर 4,268.10 रुपये और पीसी ज्वैलर लिमिटेड 3.89 प्रतिशत टूटकर 9.13 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुई थी परीक्षा

India | NEET UG 2026 Exam Cancelled After Paper Leaks, Protests Erupt In Delhi
India | NEET UG 2026 Exam Cancelled After Paper Leaks, Protests Erupt In Delhi

You May Like

error: Content is protected !!