सोने के दाम ने दिखाया दम, चांदी भी चमकी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची

sagar parvez

Gold, Silver rates today (May 10, 2026): Check latest prices for 24K, 22K, 18K

Gold, Silver rates today (May 10, 2026): Check latest prices for 24K, 22K, 18K
Gold, Silver rates today (May 10, 2026): Check latest prices for 24K, 22K, 18K

देशभर में सोना और चांदी लगातार महंगे हो रहे हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.52 लाख और चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

Gold, Silver rates today (May 10, 2026): Check latest prices for 24K, 22K, 18K

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1640 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1500 रुपये महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है और यह करीब 10 हजार रुपये तक महंगी हो चुकी है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि इससे पहले 8 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और भाव 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,650 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,500 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। 10 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले 8 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशक और खरीदारी करने वाले लोग बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा ED की छापेमारी के बाद गिरफ्तार

ED arrests Punjab minister Sanjeev Arora after raids at Chandigarh residence
ED arrests Punjab minister Sanjeev Arora after raids at Chandigarh residence

You May Like

error: Content is protected !!