गिरफ्तार होंगे AAP छोड़ BJP में शामिल हुए संदीप पाठक? पंजाब में दो FIR दर्ज, गैर जमानती धाराएं लगाईं

sagar parvez

Sandeep Pathak, Who Switched From AAP To BJP, Faces Likely Arrest In Punjab

Sandeep Pathak, Who Switched From AAP To BJP, Faces Likely Arrest In Punjab
Sandeep Pathak, Who Switched From AAP To BJP, Faces Likely Arrest In Punjab

रिपोर्टों के मुताबिक, गैर-जमानती अपराधों के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन मामलों में पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है।

Sandeep Pathak, Who Switched From AAP To BJP, Faces Likely Arrest In Punjab

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

शनिवार को आई रिपोर्टों के मुताबिक, गैर-जमानती अपराधों के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन मामलों में पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है।

वहीं, गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है।

गौरतलब है कि संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों में एफआईआर उस समय हुई है, जब वे आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा ज्वाइन की। इसके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी छह सांसद राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई।

आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, वे किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं।

इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मान ने 29 अप्रैल को बताया कि उन्हें राष्ट्रपति भवन से मुलाकात का समय मिल चुका है। वे 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा, मंज़िला इमारत में AC ब्लास्ट से मौत के आगोश में समां गए 9 लोग, कई झुलसे

Delhi | 9 Charred Bodies Recovered After Massive Fire Rips Through Vivek Vihar Residential Building; AC Blast, India
Delhi | 9 Charred Bodies Recovered After Massive Fire Rips Through Vivek Vihar Residential Building; AC Blast, India

You May Like

error: Content is protected !!