बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़, अबतक 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

sagar parvez

Bihar | Several feared dead, dozens injured in stampede at Maa Sheetala Temple, India

Bihar | Several feared dead, dozens injured in stampede at Maa Sheetala Temple, India
Bihar | Several feared dead, dozens injured in stampede at Maa Sheetala Temple, India

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है।

Bihar | Several feared dead, dozens injured in stampede at Maa Sheetala Temple, India

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा हो गया. शीतला मंदिर मेले में भगदड़ मच गई. जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए हैं. बिहार शरीफ स्थित मघड़ा इलाके में माता शीतला अष्टमी के दरबार में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और बचाव का काम शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल हॉस्पिटल बिहार शरीफ भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैत महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान किसी कारण से अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई. अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

क्या घटना की असल वजह, लोगों ने बताई आंखों देखी

स्थानीय थानाध्यक्ष के अनुसार घटना करीब 10:00 बजे के आसपास हुई थी और उन्हें 10 बजे सूचना मिली की मंदिर में घटना हुई है जिसके बाद राष्ट्रपति के कार्यक्रम छोड़ सीधे मंदिर पहुंचे है. श्रद्धालु की काफी भीड़ होने के कारण पुलिस और एंबुलेंस को आने में आधे घंटा समय लग गई है. जिससे लोगों की जान बचाई जा न सकीं. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई है और पांडा के द्वारा मंदिर में घुसने के लिए पैसे ले रहे थे इसी दौरान भगदड़ हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि आज गर्मी काफी तेज थी एक महिला बेहोश होकर गिर गई जिसके बाद अफरातफरी मची और सभी श्रद्धालु भागने लगे हैं. जहां एक दूसरे पर चढ़ते हुए भागने लगा के प्रयास किया जहां श्रद्धालु की दबकर मौत हुई है.

नालंदा भगदड़ के बाद थावे दुर्गा मंदिर में प्रशासन हुआ अलर्ट

नालंदा के बिहार शरीफ में शीतला माता मंदिर मेले में भगदड़ मच गई. इससे गोपालगंज पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई. थावे दुर्गा मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई गई है. डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. क्योंकि यहां हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, नवरात्रि का मेला 30 दिनों तक चलता है.

मेला मंदिर प्रशासन ने कराया बंद

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ‘चैत्र के आखिरी मंगलवार होने की वजह से देवी के मंदिर में भीड़ लगी थी. सुबह से ही लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े थे, जल्दी दर्शन करने की होड़ मची थी. इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं, बच्चे दब गए. 8 लोगों की मौत हो गई.’ गौरतलब है कि हादसे की खबर के बाद पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला. भारी पुलिस बल तैनात किया गया. मेला मंदिर को बंद कराया गया है. एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: गैस, टैक्स, बैंकिंग और रेलवे नियम बदलेंगे, जानें आपकी जेब पर कितना और क्या-क्या पड़ेगा असर?

April 1 Financial Rule Change Highlights: ITR, salary, railway ticket cancellation norms, LPG prices to be revised
April 1 Financial Rule Change Highlights: ITR, salary, railway ticket cancellation norms, LPG prices to be revised

You May Like

error: Content is protected !!