उत्तर प्रदेश: मौत की रफ़्तार, मथुरा में कार के नहर में गिरने से तीन भाइयों समेत चार की मौत

sagar parvez
UP | Three brothers among four killed as car plunges into canal in Mathura
UP | Three brothers among four killed as car plunges into canal in Mathura

मथुरा और औरैया में एक ही दिन में दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल सात लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार कारें अनियंत्रित होकर नाले और नहर में जा गिरीं। मथुरा में एक ही परिवार के चार भाइयों की मौत हुई, जबकि औरैया में पति-पत्नी और उनके बेटे की जान चली गई।

UP | Three brothers among four killed as car plunges into canal in Mathura

मथुरा जिले के मोगर्रा इलाके में एक अनियंत्रित कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात महमूदपुर से डीग जा रही एक कार मोगर्रा थाना क्षेत्र के नहला देविया पुल के नजदीक एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ढांचे से टकरा गई और नहर में गिर गई।

रावत ने कहा कि दो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन उसमें सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के बल्देवगढ़ निवासी राहुल (23) और उसके चचेरे भाई अमित (23) और मोहित (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में 20 साल के एक अन्य युवक की भी मृत्यु हुई है और उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश के जबलपुर दो पक्षों में झड़प, मारपीट-पथराव के बाद इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा इलाके में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई MP | Jabalpur stone-pelting; Aarti and namaz spark clashes मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात […]
MP | Jabalpur stone-pelting; Aarti and namaz spark clashes

You May Like

error: Content is protected !!