मध्य प्रदेश के जबलपुर दो पक्षों में झड़प, मारपीट-पथराव के बाद इलाके में तनाव

sagar parvez
MP | Jabalpur stone-pelting; Aarti and namaz spark clashes
MP | Jabalpur stone-pelting; Aarti and namaz spark clashes

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा इलाके में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी हुई

MP | Jabalpur stone-pelting; Aarti and namaz spark clashes

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। आजाद चौक क्षेत्र में हुई इस घटना के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

स्थानीय जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात दुर्गा मंदिर परिसर में आरती चल रही थी और उसी समय पास की मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक युवक के साथ मारपीट की गई, मंदिर की ग्रिल को नुकसान पहुंचाया गया और पथराव हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी धार्मिक स्थल को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस के साथ आसपास के थानों का अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। जिला मुख्यालय से भी पुलिस अधिकारियों को रवाना किया गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी।

जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और हालात पूरी तरह काबू में हैं। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि स्थिति शांत है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

मामले की जांच जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। किस कारण से विवाद शुरू हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रुड़की में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, जनसेवा केंद्र की आड़ में चला रहा था कारोबार

कलियर पुलिस ने एक होटल में जनसेवा केंद्र की आड़ में चल रहे फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बिहार निवासी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार और पैन कार्ड बना रहा था। Uttarakhand | Fake Aadhaar & PAN Card racket busted in […]
Uttarakhand | Fake Aadhaar & PAN Card racket busted in Roorkee, 1 arrested

You May Like

error: Content is protected !!