उत्तराखंड में क़ानून व्यवस्था! देहरादून में 14 दिन में 4 मर्डर, पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर किी दूरी पर दिनदहाड़े कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

MediaIndiaLive

4 murders in 14 days in Dehradun; Colonel’s son shot dead in broad daylight, 500 meters from police headquarter

4 murders in 14 days in Dehradun; Colonel's son shot dead in broad daylight, 500 meters from police headquarter
4 murders in 14 days in Dehradun; Colonel’s son shot dead in broad daylight, 500 meters from police headquarter

राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई. स्कूटी सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

4 murders in 14 days in Dehradun; Colonel’s son shot dead in broad daylight, 500 meters from police headquarter

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गए,

घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के तिब्बती मार्केट की है, जहां उस समय बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल थी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवक अचानक मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक पर नजदीक से फायरिंग कर दी. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत बंद | देशभर में 30 करोड़ मजदूरों की मोदी सरकार के खिलाफ हड़ताल, बैंकों-परिवहन सेवाओं पर असर

Mega all-India strike to disrupt health, electricity, banking, transport and essential services; 30 crore workers participate
Mega all-India strike to disrupt health, electricity, banking, transport and essential services; 30 crore workers participate

You May Like

error: Content is protected !!