प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी को 2 दिवसीय मलेशिया यात्रा पर रहेंगे

admin

Prime Minister Modi to visit Malaysia on Feb 7-8… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे,

Prime Minister Modi to visit Malaysia on Feb 7-8
Prime Minister Modi to visit Malaysia on Feb 7-8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे,

Prime Minister Modi to visit Malaysia on Feb 7-8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से मलेशिया की दो-दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी, और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

उसने कहा कि मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ मंच भी आयोजित होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित पुराने संबंध हैं।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मलेशिया में 29 लाख भारतीय समुदाय की मौजूदगी से यह रिश्ता और मजबूत होता है, जो दुनिया में भारतीय समुदाय की तीसरी सबसे बड़ी मौजदूगी है।’’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर में फिर बवाल, सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा, कुकी समूहों के बुलाए बंद से जनजीवन प्रभावित

Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur
Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur

You May Like

error: Content is protected !!