राजस्थान: घने कोहरे का कहर, भीलवाड़ा में आधा दर्ज़न से ज्यादा गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत, कई घायल

MediaIndiaLive

Rajasthan Fog Accident | 3 Dead, 6 Vehicles Collide on NH-58 in Bhilwara, Causing 10km Traffic Jam

Rajasthan Fog Accident | 3 Dead, 6 Vehicles Collide on NH-58 in Bhilwara, Causing 10km Traffic Jam
Rajasthan Fog Accident | 3 Dead, 6 Vehicles Collide on NH-58 in Bhilwara, Causing 10km Traffic Jam

क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Rajasthan Fog Accident | 3 Dead, 6 Vehicles Collide on NH-58 in Bhilwara, Causing 10km Traffic Jam

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मांडल इलाके की कोठारी पुलिया पर कम दृश्यता के चलते हुए सड़क हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ ही मीटर आगे तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान एक वाहन के अचानक रुकने के बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए और देखते ही देखते यह हादसा कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद कोठारी पुलिया और आसपास के इलाके में करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को निकालने की व्यवस्था की। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को बाहाल किया गया।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान: पाक से प्यार, देश का गद्दार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला झाबरा राम गिरफ्तार

Rajasthan Intelligence Arrests Jaisalmer Man Jhabra ram For Spying For Pak
Rajasthan Intelligence Arrests Jaisalmer Man Jhabra ram For Spying For Pak

You May Like

error: Content is protected !!