दिल्ली: नशे में टुन्न महिला ने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, घायल; गिरफ्तार

MediaIndiaLive

Drunk Delhi Woman Held For Hitting Police Constable With Car In Delhi’s Rohini… subscrib for latest and fact nes

Drunk Delhi Woman Held For Hitting Police Constable With Car In Delhi's Rohini
Drunk Delhi Woman Held For Hitting Police Constable With Car In Delhi’s Rohini

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान रोहिणी के सेक्टर-16 निवासी आरती जैन के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि यह महिला चालक की सीट पर बैठी थी और शराब के नशे में लग रही थी।

Drunk Delhi Woman Held For Hitting Police Constable With Car In Delhi’s Rohini

राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने नशे की हालत में अपनी कार से पुलिस अवरोधक को टक्कर मार दी और इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि यह घटना 24 दिसंबर की रात को हुई जब नियमित जांच के तहत पुलिस ने अस्थायी जांच चौकी बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक सफेद कार ने चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और कार के अंदर एक महिला नशे की हालत में बैठी मिली।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक कार ने चौकी पर लगाए गए अवरोधक को टक्कर मार दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान रोहिणी के सेक्टर-16 निवासी आरती जैन के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि यह महिला चालक की सीट पर बैठी थी और शराब के नशे में लग रही थी।

उन्होंने बताया कि घायल कांस्टेबल – दिल्ली सशस्त्र पुलिस की प्रथम बटालियन के रोहित – को रोहिणी के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को जब्त कर लिया गया है।

उसने बताया कि आरोपी महिला निजी क्षेत्र में काम करती है और जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी, तभी यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार के जमुई में भीषण रेल हादसा, मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Railway Disruption: Ten Wagons Derailed in Bihar... कई ट्रेनें रास्ते में रोकी गईं
Railway Disruption: Ten Wagons Derailed in Bihar

You May Like

error: Content is protected !!