उत्तर प्रदेश: मेरठ के मवाना में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर विवाद, 5 लोग गिरफ्तार

MediaIndiaLive

Uttar Pradesh: Five people arrested in Meerut’s Mawana over ‘I Love Mohammad’ poster

Uttar Pradesh: Five people arrested in Meerut's Mawana over 'I Love Mohammad' poster
Uttar Pradesh: Five people arrested in Meerut’s Mawana over ‘I Love Mohammad’ poster

मवाना की थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि पोस्टर लगाने के आरोप में चौकी प्रभारी मनोज शर्मा की तहरीर पर पांच लोगों इदरीस, तस्लीम, रिहान, गुलफाम और हारून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Uttar Pradesh: Five people arrested in Meerut’s Mawana over ‘I Love Mohammad’ poster

उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने एक बार फिर आई लव मोहम्मद पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की है। मेरठ के मवाना कस्बे में लगे एक पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रात में लगाया गया था पोस्टर

पुलिस के अनुसार, कस्बे के मुख्य चौराहों पर शुक्रवार देर रात एक पोस्टर लगाया गया था, जिस पर अंग्रेजी में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा हुआ था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसे देख आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुई।

पोस्टर लगाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

मवाना की थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि पोस्टर लगाने के आरोप में चौकी प्रभारी मनोज शर्मा की तहरीर पर पांच लोगों इदरीस, तस्लीम, रिहान, गुलफाम और हारून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विवाद के बाद हटाया गया पोस्टर

अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद पोस्टर तुरंत हटा दिए गए और कस्बे में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अफवाह से माहौल खराब न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। फिलहाल कस्बे का माहौल शांत बताया गया है।

कब शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया।

बरेली में एक मस्जिद के बाहर ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में पोस्टर लेकर जमा हुए लोगों को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 68 लोगों समेत एक स्थानीय मौलाना को गिरफ्तार किया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'आई लव मोहम्मद' प्रदर्शन को लेकर एक्शन से अपनी ही पार्टी में घिरे CM आदित्यनाथ, BJP नेता ने दी इस्तीफे की धमकी

'I Love Muhammad' row: BJP leader threatens resignation, says UP CM's remarks unacceptable
'I Love Muhammad' row: BJP leader threatens resignation, says UP CM's remarks unacceptable

You May Like

error: Content is protected !!