इंदौर जा रहे एयर इंडिया विमान AI2913 के इंजन में आग लगने का अलार्म बजने के बाद दिल्ली लौटा

MediaIndiaLive

Air India Indore-bound flight returns to Delhi after ‘fire indication’

Air India Indore-bound flight returns to Delhi after 'fire indication'
Air India Indore-bound flight returns to Delhi after ‘fire indication’

एअर इंडिया ने बताया कि विमान की जांच के लिए उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जा रहा है जो जल्दी ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा।

Air India Indore-bound flight returns to Delhi after ‘fire indication’

मध्य प्रदेश के इंदौर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को विमान के दाहिने इंजन में ‘‘आग का संकेत’’ मिलने के बाद दिल्ली लौट आया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

एअर इंडिया ने बताया कि विमान की जांच के लिए उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जा रहा है जो जल्दी ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने कोई अतिरिक्त जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘31 अगस्त को इंदौर जा रही उड़ान संख्या एआई2913 उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस दिल्ली लौट आई, क्योंकि चालक दल को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिला।’’

उसने बताया कि तय मानकों के अनुसार चालक दल ने इंजन को बंद कर दिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतर गया। विमानन कंपनी ने बताया कि इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धौलीगंगा परियोजना की दोनों सुरंगों पर भूस्खलन, NHPC के 19 कर्मचारी फंसे

19 NHPC employees trapped as both tunnels of Dhauliganga project blocked
19 NHPC employees trapped as both tunnels of Dhauliganga project blocked

You May Like

error: Content is protected !!