पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बस से पंजाब के 9 यात्रियों को उतारकरगोली मारकर की हत्या

MediaIndiaLive
Pakistan | 9 Bus Passengers Shot Dead By Gunmen In Balochistan
Pakistan | 9 Bus Passengers Shot Dead By Gunmen In Balochistan

यह बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी। हथियारबंद हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

Pakistan | 9 Bus Passengers Shot Dead By Gunmen In Balochistan

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथियों ने शुक्रवार को एक बस से पंजाब के नौ यात्रियों को उतारकर उन्हें गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत के झोब इलाके के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने कहा कि घटना झोब इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

यह बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी। हथियारबंद हमलावरों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र देखे और नौ लोगों को बस से उतरने को कहा और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आलम ने बताया कि ये सभी लोग पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से थे।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने सभी नौ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’’ यह पहली बार नहीं है जब चरमपंथियों ने पंजाब प्रांत के लोगों और बलूचिस्तान में विभिन्न राजमार्ग से गुजरने वाली बसों के यात्रियों को निशाना बनाया है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बीच चरमपंथियों ने क्वेटा, लोरालाई और मस्तुंग में तीन आतंकवादी हमले भी किए लेकिन बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।

बलूचिस्तान मीडिया में अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि चरमपंथियों ने रात के दौरान प्रांत में कई जगहों पर हमले किए और सुरक्षा चौकियों, सरकारी प्रतिष्ठानों, थानों, बैंकों और संचार टावरों को निशाना बनाया। रिंद ने हमलों की पुष्टि की लेकिन उन्होंने कहा कि इनमें से किसी भी घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडः 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत राज्य में 127 साधु बाबा पकड़े गए

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में अब तक 127 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया या गिरफ्तार किया है, जो साधु या बाबाओं के भेष में लोगों को ठग रहे थे। Operation Kalanemi | […]
Operation Kalanemi | 127 babas arrested in Uttarakhand

You May Like

error: Content is protected !!